शेयर बाजार की तेज शुरुआत, सेंसेक्स 269 और निफ्टी 67 अंक बढ़कर खुला
शेयर बाजार ने गुरुवार को बढ़त के साथ शुरुआत की है. इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन सेंसेक्स 292 अंकों की बढ़त के साथ खुला है. निफ्टी की बात करें तो इसने भी रफ्तार भरी है. यह 67 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार शुरू करने में सफल रहा है.
गुरुवार को सेंसेक्स ने 269.12 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया है. इस बढ़त के साथ यह 35986.07 के स्तर पर खुला है. निफ्टी ने भी 67.10 अंकों की बढ़त के साथ रफ्तार भरी है. इस तेजी के साथ यह 10796 के स्तर पर बना हुआ है.
फिलहाल निफ्टी 75.95 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स की बात करें तो इसने भी रफ्तार कायम रखी है. यह 294.43 अंकों की बढ़त के साथ अभी कारोबार कर रहा है.
शुरुआती कारोबार में वेदांता, हिंडाल्को, बीपीसीएल और बजाज फाइनेंस के शेयर टॉप गेनर में शामिल हुए हैं. दूसरी तरफ, यस बैंक, एचसीएल टेक, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा और टीसीएस के शेयर लाल निशान के नीचे कारोबार कर रहे हैं.
रुपये की मजबूत शुरुआत:
गुरुवार को रुपये ने मजबूत शुरुआत की है. यह 3 महीने के ऊंचे स्तर पर खुला है. गुरुवार को रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 50 पैसे मजबूत हुआ है. रुपये ने कारोबार की शुरुआत एक डॉलर के मुकाबले 70.11 के स्तर पर की है.
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत का सिलसिला लगातार जारी है. गुरुवार को भी ईंधन के दाम नीचे आए हैं. आज दाम घटने के बाद पेट्रोल की कीमत जहां 8 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है. वहीं, डीजल के दाम भी 3 महीने में सबसे कम हो गए हैं.
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछले 40 दिनों से लगातार राहत मिल रही है. गुरुवार को भी इस राहत के बूते पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 36 पैसे सस्ता हुआ है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 74 रुपये के नीचे आ गया है. यहां गुरुवार को पेट्रोल 73.24 रुपये प्रति लीटर का मिल रहा है. मुंबई में यह 78.80 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है. कोलकाता में 75.24 रुपये और चेन्नई में 75.24 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है.
डीजल की बात करें तो इसकी कीमतों में भी राहत है. दिल्ली में एक लीटर डीजल के लिए आपको 68.13 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं. मुंबई में इसकी कीमत 71.33 और चेन्नई में यह 71.95 का प्रति लीटर का मिल रहा है.
कोलकाता में भी डीजल 69.98 रुपये का है. इस कटौती के साथ दिल्ली में डीजल तीन महीने में सबसे सस्ता हो गया है.
पिछले 6 हफ्तों की बात करें तो पेट्रोल और डीजल क्रमश: 10 रुपये व 7 रुपये सस्ता हुआ है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी नरमी की बदौलत घरेलू स्तर पर भी पेट्रोल और डीजल सस्ता हो रहा है.

Comments
Post a Comment